google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शादी के तीसरे दिन दिवार फांद भागी दुल्हन....परिवार में मचा हडकंप

Nov 29, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरियाणा के रेवाड़ी से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद दुल्हन सुबह 4 बजे घर की दीवार फांदकर फरार हो गई. अपने साथ लाखों रुपये के गहने और कैश भी ले गई. दुल्हन की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.


विधानसभा बावल के गांव टांकडी के लक्ष्मीनारायण उर्फ राजकुमार शर्मा की शादी यूपी की रहने वाली एक युवती से हुई थी. यह रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से हुआ था. पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि परिवार ने धूमधाम से यह विवाह किया था. दुल्हन के साथ उसका भाई व भाभी भी आए हुए थे. पूरे घर में खुशियों का माहौल था, दुल्हन को देखने आसपास के लोग भी आ रहे थे.


परिवार में किसी को भी इस बात का एहसास तक नहीं था कि दुल्हन शादी के तीसरे दिन चोरी छुपे भाग जाएगी. इस घटना के बाद पूरा घर सदमे में है. ससुराल वालों ने दुल्हन के परिजनों से बात करने की कोशिश की. लेकिन कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.


इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जांच के लिए पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची और सीसीटीवी को कब्जे में लिया. पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है लेकिन अबतक यह किसी को समझ नहीं आया कि उसने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुल्हन को पकड़ लिया जाएगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html