ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी का कटा चालान....

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है. जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों का चालान काट रही है. इसी बीच नोएडा की सड़क पर बिना हेलमेट के चल रहे एक पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग फोटो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फोटो वायरल हुई तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस पर एक्शन लिया. कार्रवाई करते हुए उस पुलिसकर्मी का हजारों रुपए का चालान काट दिया गया है. दरअसल सेक्टर-58 की सड़क का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सड़क पर एक दारोगा बुलेट चला रहा है. उसके सिर पर न तो हेलमेट है न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है. यहां तक कि वह कान में फोन से बात करते हुए आराम से बुलेट चला रहा है |
पीछे से किसी राहगीर ने पुलिसकर्मी की तस्वीर खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फोटो वायरल होने के बाद लोग दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. फोटो नोएडा ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंची तो दारोगा की बुलेट का लंबा चौड़ा चालान काट दिया. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दारोगा का सात हजार रुपये का चालान काटा है. लोग ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि नियम का पालन न करने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस किसी को नहीं बख्शती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments