ब्रेकिंग न्यूज़ - ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश के जगदलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है, यहाँ शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयतू बघेल पिता भैरव बघेल (23) निवासी ताकामेटा अपने दोस्त ईश्वर के साथ बाइक से धरमपुरा काम करने गया था। शुक्रवार शाम लौटते समय अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद आयतू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नी 4 माह की गर्भवती बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments