Breaking News In Hindi LIVE: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज

10:10 PM,Oct 25 2023 यूएन चीफ गुतारेस पर भड़का इजरायल, आतंकवाद के साथ खड़ा होने का लगाया आरोप, कर दी इस्तीफे की मांगसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस टिप्पणी पर इजराइली अधिकारी बुधवार को नाराज हो गए कि दक्षिणी इजराइल पर हमास का घातक हमला ‘अकारण नहीं हुआ।’ इजराइली अधिकारियों ने इसे आतंकवाद को न्यायोचित ठहराना करार दिया। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने गुतारेस के साथ एक पूर्व निर्धारित बैठक रद्द कर दी, जबकि इजराइल के यहूदी नरसंहार (होलोकास्ट) स्मारक, याद वाशेम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ‘परीक्षा में विफल रहे हैं।’
Oct 25 2023 ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंदाडेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड शतक के बाद गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे जीत अपने नाम कर ली। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार रात नीदरलैंड्स की टीम 400 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 90 रन पर सिमट गई, इस तरह उसके नाम 309 रन की शर्मनाक हार दर्ज हो गई। यह वनडे इंटरनेशनल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है, इससे पहले भारत ने 15 जनवरी 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को 317 रन से हराया था। इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के सबसे तेज शतक और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप शतक के बूते निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में स्पिनर एडम जम्पा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। पिछले तीन मैच से वह चार-चार विकेट चटका रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments