बहादुर छात्रा का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गाजियाबाद- दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में छात्रा से मोबाइल लूटने वाले दूसरे आरोपी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है | देर रात हुए एनकाउंटर में जितेंद्र उर्फ जीतू की मौत हो गई | मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर हुए मुठभेड़ में वो घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई | इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है |
27 अक्टूबर को बीटेक की छात्रा कीर्ति सिंह जब ऑटो से जा रही थी तब उसके साथ आरोपियों ने लूट करने की कोशिश की थी | इस दौरान छात्रा ऑटो से गिर गई थी घायल होने के बाद कीर्ति को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था | उसके शरीर में दो फ्रैक्चर हुए थे जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई थी | छात्रा को इलाज के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी | अब बीटेक की छात्रा के साथ लूट करने वाला दूसरा बदमाश मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है | एनकाउंटर में मारा गया आरोपी जितेंद्र ऊर्फ जीतू पर 9 मुकदमे दर्ज थे |
इस मामले में मसूरी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा फरार था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments