समुद्र से पहली बार दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल, चीन और पाकिस्तान की खैर नहीं...
- ANIS LALA DANI
- Nov 22, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
समुद्र में भारत की ताकत बेमिसाल होने वाली है। समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में, भारतीय नौसेना की ताजा स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यार्ड 12706 ने बुधवार को ‘बुल्स आई’ स्कोर किया। यानी इस मिसाइल ने बेहद सटीक निशाना लगाया है। इस घातक मिसाइल को इंफाल (Imphal) भी कहा जाता है। कमीशन किए जाने से पहले किसी युद्धपोत द्वारा लंबी दूरी वाली ब्रह्मोस मिसाइल का यह पहला परीक्षण था।
इंफाल भारतीय नौसेना के विशाखापट्टनम श्रेणी के स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का तीसरा जहाज है। यह स्वदेशी जहाज बनाने में भारत की काबिलियत का उदाहरण है और दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से एडवांस युद्धपोतों में से एक है। इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा डिजाइन किया गया है और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा निर्मित किया गया है।
इंफाल नाम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इंफाल की लड़ाई में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की याद में दिया गया है। यह अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से सुसज्जित एक शक्तिशाली और बहुमुखी शिप है। विध्वंसक की कुल लंबाई 164 मीटर और वजन 7,400 टन है। बयान में कहा गया कि ऐसे अभ्यास से नौसेना संदेश देना चाहती है कि किसी भी हालात में लड़ाई के लिए नौसेना तैयार है।