google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बॉयफ्रेंड के बच्चे को उतारा मौत के घाट, पढ़ें खबर.....

Aug 16, 2023
1 min read

























































दिल्ली से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है | राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था. हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल की आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी. पूजा ने 10 अगस्त की दोपहर को जब दिव्यांश घर में सो रहा था तभी उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया |

पूजा और जितेंद्र साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था. इसी बात को लेकर पूजा जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी |

पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश की हत्या कर दी. पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा. जब वो वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था और दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था. तभी पूजा ने मासूम की जान ले ली और उसी बेड में शव को छिपाकर भाग गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html