चुनाव का बहिष्कार, छत्तीसगढ़ के इस गांव में अब तक शुरू नहीं हुई वोटिंग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले के मस्तूरी विधानसभा के धूमा और मानिकपुर गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। अब तक वोटिंग शुरु नहीं हुआ है। रोड नहीं तो वोट नहीं का नारे ग्रामीण लगा रहे हैं। गांव के खराब सड़क को लेकर वोटिंग का विरोध कर रहे हैं।
वहीं सूरजपुर में भटगांव विधानसभा के शिवनंदनपुर गांव के तालाबपारा में दो दर्जन से ज्यादा परिवार ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जहां मतदाताओं का आरोप है कि इनके पारा में सड़क और नाली का अभाव है और वर्षों से सड़क नाली निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। जहां पूर्व में भी सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रशासन को मतदान बहिष्कार की चेतावनी दिए थे। ऐसे में आश्वासन के बाद भी निर्माण नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments