google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

झुककर किया प्रणाम, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को देखते ही जोड़ लिए हाथ.....

Nov 14, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से अपने बयानों और हाव-भाव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, विधानसभा में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है |


इसी को लेकर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने पूछ लिया कि काहे (क्यों) नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार ने कोई उत्तर तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने पूरी तरह झुककर पत्रकारों को प्रणाम किया |


इतना ही नहीं, इस दौरान जब उनके सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आ गए तो उन्हें बगल हटाकर नीतीश कुमार पत्रकारों के आगे झुक कर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए. इसके बाद नीतीश कुमार बिना किसी सवाल का जवाब दिए अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए |


अब ऐसे में वहां मौजूद लोग ये सोचने लगे कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई जो नीतीश कुमार को मीडिया के आगे हाथ जोड़ना पड़ रहा है, इससे पहले सीएम नीतीश का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो महावीर मंदिर में आरती के दौरान इधर-उधर देखते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वो कुछ ढूंढ रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html