पब में बाउंसरों ने एक शख्स की पिटाई कर दी.... साथ ही एक आंख की रोशनी भी चली गई....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गुरुग्राम के एक पब में बाउंसरों ने 33 साल के एक शख्स की पिटाई कर दी। बाउंसरों ने शख्स को इतना पीटा की उसकी एक आंख की रोशनी तक चली गई। पीड़ित शख्स का दावा है कि बाउंसरों ने उसके साथ पब में मौजूद महिला मित्र के साथ भी बदसलूकी की।
शिकायत के मुताबिक, सुमेर सिंह विज शनिवार रात को सेक्टर 29 स्थित एक बार में गया था। वहां उसने कुछ खाना और ड्रिंक्स ऑर्डर किया। सुमेर सिंह के मुताबिक, "मुझ पर अचानक से बार के स्टाफ और मालिक ने हमला कर दिया। मुझे 8-10 लोगों ने मारा। मुझे मुक्के मारे गए। इसके बाद जमीन पर गिरा दिया गया। जब मैं गिर गया, तो मेरे चेहरे पर भी हमला किया गया।" सुमेर ने बताया, "मेरी बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह से चली गई है और मैं अपने बाएं कान से सुन नहीं पा रहा हूं।"
उन्होंने बताया कि उनकी महिला दोस्त को सीढ़ियों पर ले जाया गया जहां हमलावरों ने उसका फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद, सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में बार मालिक और स्टाफ सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments