google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 अगस्त से शुरू होगा कांग्रेस का बूथ लेवल सकंल्प सम्मलेन...

Jul 28, 2023
2 min read











दो अगस्त से छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। संकल्प शिविर से शुरू किए जा रहे इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा के सभी बूथों में ढाई हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। बूथ पदाधिकारियों को इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं और मोदी सरकार की विफलता से संबंधित किट बांटे जाएंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गुरुवार को जूम मीटिंग के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की मीटिंग लेकर सम्मेलन की रुपरेखा तय की। लगभग एक डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक के बाद कार्यक्रम का पूरा खाका तैयार किया गया। दरअसल दो दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में लगभग छह घंटे तक चली मैराथन बैठक में कांग्रेस के आगामी 15 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का रोड मैप तैयार किया गया था। इसी रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए दीपक बैज ने ऑनलाइन मीटिंग बुलाई थी। बैज इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं। बैज ने कहा है कि ऐसी प्लानिंग तैयार करें ताकि 15 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं।

बताया गया है कि प्रत्येक विधानसभा के एक बूथ से दस लोग इस संकल्प शिविर में शामिल होंगे। शिविर में शामिल होने के लिए सभी जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले और ब्लॉकों की तैयारियों के संबंध में तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। बताया गया है कि चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम कटवाने में बूथ लेवल एजेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह निर्वाचन कार्यालय द्वारा नियुक्त सरकारी कर्मचारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर यह काम करता है। इसलिए अभी से एजेंट की नियुक्त करने के लिए सूची तैयार करने कहा गया है। बैठक के दौरान बैज ने प्रत्येक बूथ की एक कमेटी गठित करने के साथ ही सेक्टर और जोन बनाने के भी निर्देश दिए हैं। पांच बूथ का एक सेक्टर और पांच सेक्टर का एक जोन गठित करने कहा गया है। जिलाध्यक्षों यह छूट भी दी गई है कि वह अपने हिसाब से संख्या कम ज्यादा कर सकता है। इसके साथ ही बूथ लेवल एजेंट तैयार करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान बूथ चलो अभियान को भी गति दी जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html