गरीबों के लिए वरदान, 5 लाख तक मुफ्त में इलाज....

देश के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है | यह विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है जिसके जरिए करोड़ों निम्न आय वर्ग और मिडिल क्लास लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है| केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना को 23 सितंबर, 2018 को लॉन्च किया था. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं |
आयुष्मान भारत योजना के लिए अप्लाई करने से पहले इसकी पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है| इस स्कीम को सरकार ने गरीब और कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए लॉन्च किया है. इस योजना का लाभ आदिवासी (SC/ST) बेघर, निराश्रित, दान या भिक्षा मांगने वाला व्यक्ति, मजदूर आदि ले सकता है| अगर आप अपनी पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें| यहां Am I Eligible टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आपको उस पेज पर भेज दिया जाएगा जहां आप अपनी पात्रता को आसानी से चेक कर सकते हैं| इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में अपनी पात्रता का पता चल जाएगा|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments