मुंबई उच्च न्यायालय का सवाल-बारिश क्यों झेल नहीं पाती सड़के......

शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार और नगर निकायों की खिंचाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि सड़कों की खराब हालत और गड्डों तथा मेनहोल के कारण होने वाली मौतें प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसकी वजह खुद मानव ही है | अदालत ने कहा कि अच्छी, वाहन चलाने योग्य और सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना महाराष्ट्र सरकार और नागरिक निकायों का संवैधानिक दायित्व है | मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘हर दिन कोई न कोई घटना होती है, इसकी वजह मानव है | इन मौतों का कारण प्राकृतिक नहीं है इसकी वजह मानव है | आपको (सरकार और नागरिक निकायों को) इसे रोकना होगा | यह आपकी जिम्मेदारी है यह आपका संवैधानिक दायित्व है |’’
उन्होंने कहा कि मुंबई में सड़कों को कंक्रीट से बनाया जा रहा है और जब भी गड्ढों का मुद्दा उठता है, संबंधित सड़क की मरम्मत की जाती है |
ऐसे मुद्दों पर आदेश पारित करना अदालत का काम नहीं है | बीएमसी आयुक्त इकबाल चहल ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि इस मौसम में मुंबई में बहुत भारी बारिश हुई है और इससे सड़कों की हालत खराब हो गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments