बोलरो कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत...
- ANIS LALA DANI

- Dec 9, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हिसार के आदमपुर में शुक्रवार देर रात आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गांव कोहली के पास अज्ञात वाहन ने बोलरो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और चार युवकों को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव काबरेल में देवीलाल बैंदा के लड़के की शादी थी।
जिसकी बरात अग्राेहा गई थी। जिसमें गांव के सात युवक एक बोलेरो में सवार होकर बरात में गए थे। देर रात वापस लौटते समय जब कोहली गांव के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार सभी 7 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया।





.jpg)







