google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आंगन मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक कि लाश....

Sep 21, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

कोरबा जिले में एक युवक की घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या बताई जा रही है. यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती के निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली. घर के आंगन में लकड़ी के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है |


मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि सात भाइयों में मृतक सबसे छोटा था. पिछले दो साल से सभी भाइयों का बंटवारा होने के बाद एक ही आंगन में अलग-अलग घर बनाकर अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं. मृतक का शादी नहीं हुआ था रोजी मजदूरी कर वह जीवन यापन करता था. बुधवार कि रात सब खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. गुरुवार की सुबह जब उसके पिता शौच के लिए उठे तो घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखे और परिवार के अन्य सदस्यों को उठा कर जानकारी दी. परिजनों की माने तो मृतक छोटू 2 दिन से शराब का सेवन कर रहा था. उसने कब कैसे और क्यों खुदकुशी की ये उनके भी समझ से परे है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html