कल डूबे 2 बच्चों की आज मिली लाश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा - तालाब में नहाने गए एक ही घर के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है, घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची थी | एक बच्चे का शव बुधवार को मिल गया है, वहीं एक बच्चे के शव को आज तालाब से निकाला गया | इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |
गहरे तालाब में डूबे दूसरे बच्चे के शव को SDRF की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, कल दोपहर दोनों बच्चे घर मे बिना बताए तालाब नहाने गए थे, तालाब गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए थे | गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को एक बच्चे मनीष प्रसाद के शव को बाहर निकाला था. अंधेरा होने की वजह से दूसरे बच्चे को नहीं निकाल पाए थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments