google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भयंकर तूफान से डूबी नाव 30 की मौत, 40 यात्रियों को सुर‎क्षित निकाला.....जानिए पूरा मामल ‎

Jul 28, 2023
1 min read











भयंकर तूफान की चपेट में आने से एक नाव डूब गई, ‎जिसमें सवार 30 लोगों की मौत हो गई, जब‎कि अनेक लोग अभी भी लापता हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार फिलीपीन की राजधानी मनीला के पास गुरुवार को एक झील में नाव पलट गई थी। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 40 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि कइयों के ढूंढ़ने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है ‎कि नाव तेज हवाओं के कारण रिजाल प्रांत के बिननगोनन के पास लागुना डी खाड़ी में डूब गई।



फिलीपीन तट रक्षक (पीसीजी) ने कहा कि एमबीसीए प्रिंसेस अया बिननगोनन बंदरगाह से लगभग 50 गज की दूरी पर यह नाव पलट गई। ‎मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे हुई जब मोटर चालित नाव तेज हवाओं से टकरा गई, जिससे यात्री घबरा गए और बंदरगाह की ओर समूह बनाकर चले गए, तभी यह नाव पलट गई। बता दें ‎कि फिलीपीन इस समय शक्तिशाली तूफान डोक्सुरी फिलीपींस से गुजर रहा है।


हालां‎कि ‎फिलहाल बचाए गए व्यक्तियों और हताहतों की संख्या को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है और अभी भी जांच की जा रही है।फिलीपीन तट रक्षक (पीसीजी) के एक अधिकारी ने कहा कि बचाए गए और हताहतों की संख्या अभी तक नहीं गिनी गई है, क्योंकि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। गौरतलब है ‎कि इस साल मार्च में भी फिलीपींस के दक्षिणी बंगसामोरो क्षेत्र के बेसिलन प्रांत में बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में एक नाव में आग लगने से कम से कम 31 लोगों की जान चली गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html