google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BMW मांगा एक दिन के लिए, नहीं देने पर मालिक की हत्या करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार......

Sep 24, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक 72 वर्षीय पूर्व व्यवसायी की उसके ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई क्योंकि मालिक ने उसे दोस्तों के साथ पार्टी पर जाने के लिए बीएमडब्ल्यू कार देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मालिक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बगीचे से बरामद किया है। घटनास्थल पर पुलिस को मृतक की कार भी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर को कुछ महीने पहले ही नौकरी पर रखा गया था।


मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताया जा रहा है। पुलिस ने अपने मालिक की हत्या के आरोप में ड्राइवर सौरव मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 72 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बुधवार देर रात शहर के उत्तरी इलाके नागेरबाजार में उनके बगीचे के घर में पाया गया। वह अपने घर में एक पालतू जानवर के साथ अकेले रहते थे।


उनकी कार और पालतू जानवर भी गायब थे। बाद में जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पालतू कुत्ता एक स्टोर रूम से पुलिस को मिला। पुलिस अधिकारी के अनुसार, “मालिक ने कुछ महीने पहले आरोपी को ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया था। आरोपी कार को अपने पर्सनल यूज के लिए ले जाना चाहता था ताकि वह अपने दोस्तों को पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय बीच दीघा ले जा सके। हालांकि, मालिक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।”


कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़ित को फोन कर कार मांगी। हालांकि मालिक ने इनकार कर दिया और कॉल काट दी। इससे नाराज होकर आरोपी एक रात दीवार फांदकर घर में घुस आया और चाबियां मांगने लगा। पुलिस के मुताबिक, कार को लेकर दोनों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई जो हाथापाई तक की नौबत आई।


आरोपी ने मालिक को धक्का दिया और जब वह गिर गया तो उसने उस पर हमला कर दिया। उसने उसके सिर पर वार किया और गला घोंटकर मार डाला। बाद में वह चाबियां ले गया और बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया।”इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों को दीघा ले गया। उसके दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html