google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

असम में पुलिसकर्मियों का बीएमआई परीक्षण शुरू, (डीजीपी) जीपी सिंह ने कराया अपना पहला परिक्षण.......

Aug 17, 2023
1 min read























































असम पुलिस ने 16 अगस्त को सभी पुलिसकर्मियों के लिए BMI परीक्षण शुरू कर दिया है | जिन पुलिसकर्मियों का वजन ज्यादा होगा उन्हें कैंप में भेजा जाएगा | 30 बीएमआई से ऊपर में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों को डेरगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज जाने की सलाह दी जाएगी |

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 16 मई को तय किया था कि तीन महीने के बाद सभी पुलिसकर्मियों का बीएमआई परीक्षण शुरू किया जाएगा।’’

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने सबसे पहले खुद परीक्षण कराया | वो 25 बीएमआई के साथ परीक्षण में सफल रहे |

उन्होंने बताया, ‘‘इसके तहत हमने 67 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का डेटा एकत्र किया और राज्य में 36 स्थानों पर बीएमआई परीक्षण शुरू किया।’’

दूसरे चरण में, मोटापे की श्रेणी (30 बीएमआई से ऊपर) में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों को डेरगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज जाने की सलाह दी जाएगी। वहां उन्हें सरकारी चिकित्सकों एवं पोषण विशेषज्ञों के निर्देशन में तीन महीने तक रखा जाएगा उनका बीएमआई 30 से नीचे लाया जा सके।

सिंह ने कहा, ‘‘हमने अगले साल तक बीएमआई 28 का लक्ष्य रखा है और इसके साथ पुलिसकर्मियों के ब्लड शुगर और रक्तचाप का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जब पूरा डेटाबेस तैयार हो जाएगा तो आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा और राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन पर ‘बोझ’ बन चुके कर्मचारियों को हटाने की वकालत की थी। उनका इशारा शराब पीने वाले, अत्यधिक मोटापे वाले और भ्रष्टाचार के आरोप वाले पुलिसकर्मियों की तरफ था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html