google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर महिला पर चाकू से हमला.....

36 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला को निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ दबंग युवकों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया और विरोध करने पर महिला के गले व कलाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई।


क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कयाघाट निवासी 33 वर्षीय तुलसी महिलाने अपने परिवार के साथ घर पर थीं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें बड़े बेटे आर्यन की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में रहने वाले मनीष नामक युवक से उनका पहले से ही किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को पाले हुए आरोपी मनीष अपने कुछ साथियों के साथ अचानक पीड़िता के घर के सामने आ धमका और अछ्छी-खासी गाली-गलौज करने लगा।


विरोध करने पर शुरू की मारपीट घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे को सुनकर तुलसी अपनी बेटी और बहू के साथ बाहर आईं। उन्होंने युवकों को सरेआम गाली-गलौज करने से मना किया। पीड़िता का आरोप है कि इतना सुनते ही मुख्य आरोपी मनीष आगबबूला हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उसके साथियों ने मिलकर महिला के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।


चाकू से जानलेवा हमला और फरार हुए आरोपी विवाद के दौरान मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपी मनीष ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया। उसने बेरहमी से महिला की कलाई और गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने दौड़े। अपनों को आते देख और लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के तुरंत बाद घायल महिला हिम्मत जुटाकर सीधे जूटमिल थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी मनीष और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3)) के तहत गंभीर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html