शरीर से निकल रहा था खून, चरवाहे की मिली लाश......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कवर्धा - जिले के लालपुर कला में एक नर्सरी के पास एक अधेड़ व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, मृतक का नाम साधराम यादव है जो कि, एक स्थानीय गौशाला में चरवाहे का काम किया करता था, वारदात की सूचना के बाद ग्रमीणों ने सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है | बुजुर्ग की लाश में किसी धारदार हथियार से बने जख्म निशान मिले है | वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से मौके से सबुत इकठ्ठा करने में जुटी हुई है, वहीं मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, हत्या कि इस वारदात के बाद से मृतक के परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments