google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो ट्रकों की टक्कर के बाद डीजल टैंक के फटने से हुआ ब्लास्ट...

Dec 17, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आगर मालवा- जिले के सुसनेर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के समीप डाक बंगला चौराहे पर शनिवार को आमने सामने हुई दो ट्रकों की टक्कर के बाद डीजल टैंक हुए ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा शनिवार शाम सात बजे के आसपास हुआ।


मिली जानकारी के मुताबिक, आगर मालवा जिले के सुसनेर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित डाक बंगला चौराहे पर ट्राले और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में एक अन्य ट्रक व कार भी आ गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी की उसमें विस्फोट भी हुआ और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आग की चपेट में आए चारो वाहन जलकर खाक हो गए।


साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सुसनेर नगर परिषद का फायर फाइटर नगर परिषद की उदासीनता के कारण पानी भी नहीं मिला और आग के शोले देखते ही देखते बढ़ते हुए चले गए। आग इतनी भयावह और खतरनाक थी कोई पास ही नहीं जा पाया। दोनों ट्रक में से एक ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर सहित चार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दुर्भाग्य से ट्राले के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह उसी आग में जिंदा जल गया।


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राला बहुत अधिक स्पीड से मोड़ी रोड से गुजरा था और डाक बंगला चौराहे पर आते-आते वह सीधे ट्रक में जा घुसा। इस भिड़ंत में ट्रक का डीजल टैंक फूट गया और उसकी डीजल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग खतरनाक रूप लेती चली गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आई हुई फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे के पश्चात आग पर काबू पाया। तब तक चारो गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थीं, जिसमें जिंदा जलने के कारण एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html