google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंडरी गुरुद्वारा में गरीब महिलाओं को बांटा गया कंबल, विधायक मिश्रा के हाथों हुआ वितरण...

Dec 23, 2023
1 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिनभर ठंडी हवाओं के बाद सर्द रातें ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं, जिसे देखते हुए पंडरी स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को गरीब परिवार की 450 महिलाओं को रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के हाथों कंबल वितरित कराया गया। हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में गरीब परिवार की महिलाओं को कंबल मिलना किसी सौगात से कम नहीं है।


गरीब परिवार की महिलाओं को कंबल वितरण को लेकर बताया गया कि चरणजीत सिंह सलुजा परिवार दशकों से इस सेवा कार्य में जुटा हुआ है और साल में दो बार गरीब महिलाओं को उनके उपयोग की वस्तुएं दान स्वरूप प्रदान की जाती है। चरणजीत सिंह सलुजा ने बताया कि इस बार भी पंडरी क्षेत्र के आसपास की बस्तियों में निवासरत गरीब महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। वहीं कंबल वितरण के लिए रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा से आग्रह किया गया था।


कंबल वितरण के लिए पहुंचे विधायक मिश्रा ने अपने हाथों से गरीब परिवार की महिलाओं को कंबल वितरित किया और इस सर्द मौसम में परिवार सहित स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कावड़िया, पंडरी गुरुद्वारा के सदस्य प्रकाश सुराना, जगतार सिंह सलुजा, अमोलक सिंह सलुजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html