भाजपा युवा नेता लवकुश पाण्डेय ने की दावेदारी, रायपुर पश्चिम से लड़ सकते हैं चुनाव..........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
धार्मिक, सामाजिक और जनहित कार्यों की वजह से लवकुश पांडे प्रबल दावेदार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। टिकट को लेकर सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। वहीं भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। राजनीति गलियारों से खबर मिल रही है कि रायपुर जिले के पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लवकुश पाण्डेय को टिकट दे सकती है।
लवकुश पाण्डेय एक सही विकल्प-
अभी वर्तमान में पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय है। ऐसे में भाजपा विकास उपाध्याय को टक्कर देने के लिए एक सटीक प्रतिद्वंद्वी की तलाश कर रही है, तो लवकुश पाण्डेय एक सही विकल्प हो सकते है। लवकुश पाण्डेय के चुनाव लड़ने की खबर फैलने से राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। रायपुर पश्चिम विधानसभा में लवकुश पाण्डेय एक जाना माना नाम है।
हिंदुत्व की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने चलाई गई मुहिम-
लवकुश पाण्डेय ब्राम्हण समाज प्रदेश अध्यक्ष है इसके साथ सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली राष्ट्रीय स्तर के संगठनों का नेतृत्व भी कर रहे हैं। लवकुश पाण्डेय के द्वारा हिंदुत्व की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुहिम चलाई गई है।
जिसमे समय-समय पर असंख्य शिवलिंग निर्माण और विशाल भंडारे का आयोजन, दीपावली के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर कुम्हारों से मिट्टी के दिए खरीद कर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दिया वितरण किया जाता है। ऐसी बहुत सी खास बातें जो उन्हें टिकट की प्रबल दावेदार बनाती है।
लवकुश के बारे में अक्सर एक बात कही और सुनी जाती है की, वे अपने से जुड़े हर व्यक्ति के सुख – दुख में साथ खड़े रहते हैं। जनसेवा भाव, कुशाग्र बुद्धि उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
लवकुश पांडे चुनावी मैदान में…टिकट मिलना तय!
ऐसे में विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। युवा नेता लवकुश पाण्डे पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है । लवकुश पांडे को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है। युवा नेता, सफल समाज सेवी और कट्टर ब्राह्मणत्व छवि के लिए लवकुश पांडे जाने जाते है। धार्मिक, सामाजिक और जनहित कार्यों की वजह से लवकुश पांडे भाजपा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। लवकुश पांडे क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक जुटता के साथ सभी कार्यों को करते चले आ रहे है। इन्ही सब बातों की वजह से भाजपा पश्चिम से लवकुश पांडे को अपना प्रत्याशी बना सकती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments