बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही कहा – बालोद सीट हारेगी पार्टी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर तेज हो गई है |फिर प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर आज बीजेपी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे | गुंडरदेही विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू का विरोध करते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे |
गुंडरदेही से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं से आधे घंटे चर्चा की | बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महामंत्री पवन साय ने नाराज कार्यकर्ताओं की बातें सुनी | कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2013 के बाद बालोद में बीजेपी एक भी बार नहीं जीत पाई है | टिकट नहीं बदली तो बालोद के तीनों सीट फिर हारेंगे | वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments