google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पैराशूट दावेदार का विरोध.....

Oct 5, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है. ऐसे में भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपने-अपने दावेदारों पर मंथन कर रही है. भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी चयन को लेकर जो विरोध हुआ था ठीक उसी प्रकार कुछ दिन पहले भाजपा की दूसरी संभावित सूची जारी होने के बाद एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है. पहले धरसींवा के कार्यकर्ताओं ने पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किया और अब आरंग में भी पैराशूट प्रत्याशी का विरोध होने लगा है |


गुरुवार को आरंग के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए. बीजेपी कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए आरंग के हाई स्कूल मैदान से कॉलेज चौक तक पैदल मार्च कर पैराशूट प्रत्याशी का विरोध करते हुए नजर आए. दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. बता दें कि बीजेपी की दूसरी सूची में संभावित नाम आरंग से गुरु खुशवंत साहेब को और धरसींवा से अनुज शर्मा को टिकट देने की चर्चा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html