भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी, सपा खाता भी नहीं खोल पायेगी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस पर अपने 50 साल के राज में कुछ न करने और सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी के लोगों को अधिकार मिलने से विपक्षी दल परेशान हैं।
नरेंद्र कश्यप शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ओबीसी बच्चों के लिए 600 करोड़ का अतिरिक्त बजट विभाग को दिया है। नीट और सैनिक स्कूल में 27 फीसदी आरक्षण दिया है।
वह बोले नगर निगम चुनाव में सपा का खाता न खुलने का मतलब है कि जनता ने अखिलेश यादव को बेरोजगार कर दिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सभी 80 सीटों पर जीतेगी। सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। लोग 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला को मंदिर में विराजमान होते देखेंगे। सीबीगंज क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंके जाने पर उन्होंने कहा कि परिवार को हर संभव मदद मिलेगी। महिलाओं से ज्यादती करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। न मानने वालों के लिए बुलडोजर तैयार है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments