google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रियंका गांधी के ट्वीट की.... कानूनी कार्रवाई करेगी भाजपा......पढ़ें पूरी खबर

Aug 13, 2023
3 min read























































वीडी शर्मा बोले - कमीशन के नाम पर फर्जी पत्र जारी कर कांग्रेस ने किया बड़ा अपराध मध्यप्रदेश में चुनाव आते ही कांग्रेस की बौखलाहट और झूठ सामने आने लगता है। कल कांग्रेस ने प्रदेश में एक व्यू रचना के तहत किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र जारी कर बड़ा झूठ बोलने के काम किया है। झूठ बोलने की मशीन बन चुके मिस्टर बंटाधार और मिस्टर करप्टनाथ ने इस पत्र की सत्यता का पता लगाए बगैर ही प्रदेश की जनता से झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस के झूठ की हद तो देखिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मिस्टर बंटाढार और करप्टनाथ के झूठ का साथ देने के लिए बीच में कूद पड़े और इस झूठे पत्र के आधार पर ट्वीट कर दिया जो, दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले राहुल ने झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को ठगा था और अब प्रियंका झूठ परोसकर जनता को गुमराह कर रही हैं। इस झूठ को लेकर हमारा एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जवाब देगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रियंका गांधी द्वारा वायरल किए गए पत्र के जवाब में भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।


देश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों के आगे कांग्र्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही काम बचा है, वह झूठ बोलने का। कर्नाटक के एक ठेकेदार के एसोसिएशन ने अधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर लेकर वहां के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के लिए जिस 15 प्रतिशत के कमीशन की बात कहीं है, आप उस बात का काउंटर मध्य प्रदेश में झूठ बोलकर करना चाहते हो। इस फर्जी पत्र के माध्यम से प्रदेश में आपने झूठ परोसने का काम किया है। यह कौन सा एसोसिएशन है, जिनके नाम से यह पत्र जारी हुआ है, यह कोंसपीरेसी है। प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार को बदनाम करने के लिए आपने झूठा पत्र बनाकर मीडिया में जारी किया।


अपने न्यायालय तक को नहीं छोड़ा, आपके अंदर सत्ता की इतनी भूख है कि आप इस बात के लिए परेशान हैं कि कैसे झूठ बोलकर मध्य प्रदेश के अंदर कुछ किया जाए, यह प्रदेश के अंदर बिलकुल नहीं हो सकता, यह आपका भ्रम है। प्रदेश की जनता आपके झूठे वादे और काले कारनामों से बहुत ही अच्छे से वाकिफ है इसलिए आप कितना भी झूठ क्यों न बोल लें, जनता आपके बहकावे में नहीं आने वाली है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी साइबर अपराध के तहत कड़ा कार्रवाई करेगी। कांग्रेस कितने भी दुष्प्रचार क्यों न कर ले वह केन्द्र और प्रदेश की जनहितैषी योजनाओं के सामने विफल है और 2023 और 2024 में फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है।


सत्यता का लगाना चाहिए था पता

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि इन झूठे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से बचकर रहिए, पहले इन्होंने प्रदेश की जनता के सामने आपके भाई को झूठा साबित किया था, अब आपको झूठा साबित करने में जुटे हुए हैं। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि यह पत्र कहां से आया, इस झूठे पत्र के आधार पर आपने देश को गुमराह किया है। पहले आपके भाई प्रदेश की 8 करोड़ जनता से झूठ बोलकर गए। इन्हीं बंटाधार और करप्टनाथ ने आपके भाई को मध्य प्रदेश के अंदर झूठा साबित किया। आपके भाई अब मध्यप्रदेश के अंदर मुंह दिखाने लायक नहीं बचे, अब आपको भी इन्होंने आज झूठा साबित कर दिया है। प्रियंका जी आपको इस झूठ का जवाब देना होगा।


कांग्रेस के झूठ पर करेंगे कानूनी कार्यवाही

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं मिस्टर बंटाधार और मिस्टर करप्टनाथ से पूछना चाहता हूं आप यह फर्जी पत्र जारी करके मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं, जब आपकी कांग्रेस की 15 महीने की सरकार थी तो आपके ही कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार ने ऑन रिकॉर्ड ऑफिशियल क्या कहा था, यह पूरे प्रदेश की जनता को पता है। आपके इस झूठ को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार है, जो 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। प्रदेश में कराए गए जनहितैषी विकास कार्यों का ही नतीजा है कि आपके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है इसलिए आप इस तरह के झूठे पत्र वायरल कर दिन-रात झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। हम कांग्रेस की इस झूठी साजिश पर कानूनी कार्यवाही करेंगे। साइबर क्राइम के अंदर आपको जेल भेजने का काम करेंगे, एक भी नहीं बचेगा, जिन्होंने यह कृत्य करने का प्रयास किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html