व्यापार जगत की हर समस्या का समाधान करेगी भाजपा- मांडविया.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के बीच पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सह प्रभारी मनसुख भाई मांडविया ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी एवं पदाधिकारी ने मांडविया से चर्चा करते हुए अपनी बातें रखी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा में व्यापारी और व्यवस्था करने वाले शासक आपस में मिल बैठकर समस्याओं का समाधान कर देश की अर्थव्यवस्था और वितरण प्रणाली को मजबूत करते आए हैं। यह चाणक्य काल से भारत में प्रथा रही है। उन्होंने कहा कि आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मेरे सामने जो समस्याएं रखी हैं, कुछ जीएसटी से संबंधित हैं, कुछ व्यापार उद्योग से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि विकास के संबंध में चेंबर के सुझाव आए हैं, आपने मुझे लिखकर भी सारी चीज दी है। मैं आपकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारी परिवार के सभी सदस्य चुनाव में वोट देने जाएं, इसके लिए हम जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं और आशा है कि सभी व्यापारी परिवार के सदस्य वोट देने जरूर जाएंगे।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में इस कार्यक्रम के अवसर पर चेंबर के संरक्षक गण असुदामाल , महेंद्र धारीवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री अजय भसीन, शंकर बजाज , जितेंद्र भाई दोशी, निलेश मूंदड़ा, वासु मखीजा, शंकर बजाज एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, शहरी जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुभाष अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश सुभानी एवं चेंबर के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments