google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा करेगी गांधी जयंती पर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना - राजेश मूणत..

Oct 1, 2023
2 min read






































































  • जरवाय गौठान में गायों की मौत का मामला

  • आज़ाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रघुपति राघव राजा राम भजन गाएंगे पूर्व मंत्री राजेश मूणत

  • कांग्रेस की सिर पर गौहत्या का पापा लगा है, सद्बुद्धि जरूरी है: मूणत

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/1 अक्टूबर 2023 - जरवाय के गौठान ने 6 गाय की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने तय किया है कि वह रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी जयंती के अवसर पर आज़ाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए प्राथना करेंगे।


मूणत ने रविवार दोपहर को अपने निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके रायपुर में लगातार गौठानो में सामने आ रही अव्यवस्था की शिकायतों पर चर्चा की।


मूणत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार ने गौमाता की सेवा का झूठे प्रचार करके गौठानो के माध्यम से भारी भ्रष्टाचार किया है। चाहे जरवाय की घटना हो या नया रायपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद बड़ी संख्या में गायों की मृत्यु का मामला हो, कांग्रेस को उसपर लगे गौहत्या पर जवाब देना ही चाहिए, लेकिन बेशर्म कांग्रेस को अपनी करनी पर जरा भी अफसोस नही हो रहा है।


मूणत ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी को मानने का भी ढोंग करती है, सच्चाई यह है कि कांग्रेस गांधी जी का ज़रा भी सम्मान नही करती है।


मूणत ने कहा कि महात्मा गांधी भगवान श्री राम के बड़े सच्चे भक्त थे,उनके मुह से अंतिम शब्द ही "हे राम" ही थे, लेकिन कांग्रेस ने न केवल सनातन का अपमान किया, बल्कि गौहत्या का भी पाप अपने सिर ले लिया है। फिर भी उसे पश्चाताप नही है।


मूणत ने कहा कि हमने जरवाय गौठान मामले ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी,लेकिन गौहत्या करने वालो को कांग्रेस सरकार बचा रही है। 24 घण्टे से अधिक का समय बीत चुका है,कोई कार्रवाई नही हुई है,इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदबुद्धि की कामना करनी चाहिए।


भाजपा की इस बैठक के बाद मूणत ने जानकारी दी कि वह कल गांधी जयंती के दिन दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज़ाद चौक में गांधी प्रतिमा के सामने रघुपति राघव राजा राम भजन करके गांधी जी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और कांग्रेस की सदबुद्धि की कामना करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html