google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पांचों राज्यों में बहुमत हासिल करेगी भाजपा - अरविंद शर्मा...

Oct 31, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा नेता और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने ‎विपक्ष के आरोप का खण्डन करते हुए कहा है ‎कि ईडी, आईटी और सीआईडी स्वतंत्र संस्थाएं हैं जो अपने हिसाब से देशव्यापी कार्रवाई कर रही हैं। बंगाल और उत्तराखंड में चुनाव नहीं होने के बावजूद वहां पर भी छापे मारे जा रहे हैं। झज्जर के छारा गांव में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में पहुंचे शर्मा ने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा बहुमत हासिल करेगी और अपनी सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा द्वारा पूछे गए 9 सवालों की वजह से ही साल 2014 में कांग्रेस की सरकार गई थी। उनके द्वारा पूछे गए भ्रष्टाचार, परिवारवाद, विकास और नौकरियों के सारे के सारे पॉइंट उन्हीं पर लागू होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में ट्रांसपेरेंसी का सिस्टम शुरू किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html