google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

MP में ‘ब्रॉड मोदी’ पर चुनाव लड़ेगी भाजपा....पढ़ें पूरी खबर......

Jul 28, 2023
2 min read












प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारियों के बढ़ेंगे दौरे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तय हो चुकी है। पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को आगे करके चुनाव मैदान में जाएगी। शीर्ष नेतृत्व ने मप्र भाजपा को साफ तौर पर इसके संकेत दे दिए हैं। चुनाव में प्रचार की कमान भी केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में रहेगी। हालांकि मप्र भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटेगी।


मप्र में विधानसभा चुनाव की रणनीति केंद्रीय नेतृत्व खासकर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले रखी है। तय रणनीति के तहत पीएम मोदी और शाह ने अपने खास सिपहसालार केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव को मप्र का चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर भेजा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पिछले दिनों भोपाल का दौरा भी गृहमंत्री अमित शाह की बुधवार रात को हुई गोपनीय बैठक के चलते स्थगित हुआ था। गृहमंत्री शाह ने मप्र चुनाव से जुड़ी सभी कमेटियों को खुद फाइनल किया है। अभी तक इस तरह की कमेटियों को प्रदेश नेतृत्व ही फाइनल करता रहा है। जल्द ही मप्र भाजपा इन कमेटियों के पदाधिकारियों के नाम घोषित कर देगी।

खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाना और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिलहाल चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखना भी हाई कमान की रणनीति का ही हिस्सा बताया जा रहा है।

5 राज्यों में चुनाव, मप्र पर पूरा जोरसाल के अंत में देश के पांच राज्य मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होना है। भाजपा हाईकमान का पूरा जोर मप्र पर ही दिखाई दे रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे हाई कमान की अलग रणनीति है। जो चुनाव परिणाम के बात स्पष्ट हो पाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html