google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईडी व सीडी का डर दिखाकर प्रदेश में सत्ता प्राप्त करना चाहती है बीजेपी: दीपक बैज

Sep 6, 2023
4 min read

































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • कांग्रेस की संकल्प शिविर में आरंग पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के दिग्गत नेतागण

  • प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सांप्रदायिक,जातिवादी ताकतों को हराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाई संकल्प

आरंग/ 06 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के द्वारा कलई रोड़ स्थित राजीव भवन आरंग विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के दिग्गत नेतागण सम्मिलित हुवे तथा कार्यकर्ताओं को देश की सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने तथा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने , छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण के लिये कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप पार्टी का निष्ठापूर्वक काम करने का संकल्प दिलाया गया। क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधिकत करते हुवे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मेें बेहतर कार्य कर रही हैं । लोक कल्याण के सभी कामों को प्राथमिकता में रख पूरा किया जा रहा है। किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे कृषि योजनाओं से किसान खुशहाल है तथा किसानों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के माध्यम से गरीब व मध्यम परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई। श्रमिक हित में महत्वपूर्ण कार्य हुवे हैं। सभी को सस्ती बिजली उपलब्ध कराकर आर्थिक लाभ पहुंचाने का काम हुआ है। सुलभ स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पेयजल के साथ मूलभूति सुविधा का विस्तार किया गया है। महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क (रीपा)व औद्योगिक नीति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का भी काम हुआ है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से प्रदेश के लुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं व खेल विधाओं को निखाने का काम हुआ है। इसके साथ ही राम वन गमन परिपथ का निर्माण कर भगवान राम के छत्तीसगढ़ में पड़े पदचिन्हों को सवारने का काम भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ही किया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृति एवं धार्मिक क्षेत्र में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता मन भावनाओं को ध्यान में रख कर कार्य किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार ईडी, सीबीई का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। पूरे देश में नफरत का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता इनकी ईडी व सीडी से डरने वाली नहीं है। हम राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में सामाजिक समरसता के मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।

प्रदेश कांग्रेस से आये हुवे वक्ता राजेश तिवारी, विनोद वर्मा व सुरेन्द्र शर्मा ने भी कार्यकताओं को सम्बोधित किया तथा संकल्प दिलाकर प्रदेश में कांग्रेस की दुबारा सरकार बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य प्रदेश कांग्रंेस कार्यसमिति प्रभारी अनुजाति विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस छ.ग., उधोराम वर्मा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, राजेन्द्र साहू प्रदेश महामंत्री व प्रभारी, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, आजू राम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर, अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं.आरंग,

संजय चेलक सभापति ज.पं. आरंग, वतन चन्द्राकर ज. सदस्य, पिंटू कुर्रे ज. सदस्य, विकास टंडन ज. सदस्य, यादराम साहू ज.स., पवन धीवर ज.स., चन्द्रशेखर साहू ज. स., धोनी डहरिया ज.स., हिरामन साहू सोसायटी अध्यक्ष, गोपाल धीवर अध्यक्ष प्रदेश सरपंच संघ, सजल चन्द्राकर युकां अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, शुभांशु साहू विस. अध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग, मयंक तिवारी अध्यक्ष युकां चंदखुरी, भगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष, भूषण साहू जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, शिव साहू जोन अध्यक्ष, ईश्वर जोगलेकर जोन अध्यक्ष, गौरव चन्द्राकर जोन अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष, हरि बंजारे जोन प्रभारी, जोईधाराम साहू जोन अध्यक्ष, धन्ना साहू जोन अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण लोधी जोन अध्यक्ष, सादिक बैलिम सदस्य उर्दू अकादमी, डॉ. घनश्याम टंडन महामंत्री जिला कांग्रेस, रेखराम पात्रे महामंत्री, अब्दुल कादिर गोरी महामंत्री, सौरभ चन्द्राकर सोसयटी अध्यक्ष, मंजू चन्द्रकार अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शरद गुप्ता, दिपक चन्द्राकर, गौरी बाई देवांगन, राममोहन लोधी, समीर गोरी, ममता जितेन्द्र शर्मा, धनेश्वरी खिलावन निषाद, मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, सुनील बांधे, सुशील बांधे, सत्येन्द्र चेलक, राजेश बारले, पूनमचंद साहू, कुलदीप वर्मा, अंजू बघेल, आदित्य सिन्हा, शोभित सिन्हा, अवधेश मिश्रा, प्रवीण सिंह, सियाराम साहू, ईश्वरी मानिकपुरी, राजेश धुरंधर, चम्मन कोशले, मनमोहन गुप्ता, जय डहरिया, अजित कोशले, लक्की कोशले, सूरज शर्मा, बबलु योगेन्द्र चन्द्राकर, संतोष बंसोर, पवन चन्द्राकर, कृष्णा साहू, बिंदू कोशले, नंदकुमार यादव, पोषण साहू, प्रिती मिश्रा, चन्द्रकला साहू, निर्मला साहू, सलमा बेगम, रानू सेन, गोपी गुप्ता, प्रेमलाल ढीढी, अमित जलक्षत्री, प्रदीप पटेल, लक्की जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html