google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ED की कार्रवाई को लेकर BJP ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात.....

Oct 24, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा का ये आरोप प्रमाणित निकला कि चांवल घोटाला कांग्रेसी सरकार के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस ने प्रतिनियुक्ति में आए टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी मनोज सोनी को मार्कफेड और नान की जिम्मेदारी दी थी। इसके पहले आबकारी विभाग की जिम्मेदारी भी टेलीकॉम सर्विसेज से प्रतिनियुक्ति में आए अमरपति त्रिपाठी को दिया गया था। दोनों प्रतिनियुक्ति में आए अधिकारियो ने शराब और चांवल का बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। ईडी की प्रेस विज्ञप्ति से ये सच सामने आ गया है।


कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएसन के साथ 120 रुपए प्रति क्विंटल कस्टम मिलिंग का सौदा इस शर्त पर किया था कि 40 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान करना पड़ेगा। जो राइस मिलर्स मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को जिला विपणन अधिकारी के जरिए भुगतान करते थे उनका ही बिल पास होता था। खुद राइस मिलर्स ने कुछ दिन पहले मार्कफेड से कस्टम मिलिंग के 300 करोड़ रुपए नहीं देने के लिए आंदोलन किया था।


500 करोड़ का चावल व कस्टम मिलिंग घोटाला कांग्रेस के संरक्षण में कोयला, शराब, रेत, CGPSC परीक्षा, जलजीवन घोटाले की ही कड़ी है। कांग्रेस की सरकार केवल घोटाला करने और अवैध रूप से पैसा लेकर दिल्ली में आलाकमान की तिजोरी भरने में लगी है। अभी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राशन दुकानों में चांवल घोटाले की भी जांच बाकी है। इससे कांग्रेस के द्वारा गरीबों के अरबों के चावल घोटाले का सच सामने आएगा। कांग्रेस की सरकार गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाली सरकार है जो गरीबों के चावल को भी नहीं छोड़ रही है। गरीबों का ख़ून चूस रही है। ये डकेतो की सरकार है जो केवल और केवल लूट खसोट में लगी है। इनको सत्ता से बाहर करने का जनता मन बना चुकी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html