google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डेंगू के प्रकोप और स्थाई पट्टे सहित तमाम मांगो को लेकर भाजपा ने किया जोन घेराव...

Sep 14, 2023
3 min read



























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा आज जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल की अगुवाई में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के दो अलग-अलग जोनों का घेराव किया | रायपुर शहर की जनता की तमाम मांगे ज्ञापन के रूप में आज नगर निगम जोन आयुक्त को सौंपी गई और भाजपा नेताओं द्वारा शीघ्र निराकरण ना होने पर जोन में तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा | आज शहर में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है, जगह जगह खुले गढ्ढे जानलेवा हो चुके है, स्थाई पट्टे की मांग, लचर सफाई व्यवस्था और जलभराव का शून्य निराकरण जैसी तमाम मांगो को लेकर भाजपा शहर जिला द्वारा जोन क्रमांक 1 और 9 का घेराव किया ।


महापौर की नाकामियों की सजा मजबूरन शहर की जनता भुगत रही है:- जयंती पटेल

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल की अगुवाई में और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की विशिष्ट उपस्थिति में भाजपा ने आज जोन क्रमांक 1 का घेराव किया जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की रायपुर शहर की जनता को मजबूरन एक ऐसे महापौर को झेलना पड़ रहा है जो पूरी तरह नाकामियों का पुलिंदा है रायपुर शहर की यह दुर्दशा आज से पहले कभी नहीं हुई जगह-जगह खुले गढ्ढे हैं मगर निराकरण शून्य है अब गढ्ढों में बारिश के पानी के भराव के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है और डेंगू जैसी जानलेवा समस्या को जन्म दे रहे हैं साथ ही उन गढ्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही वो अलग आज से पहले रायपुर ने डेंगू का इतना भयावह फैलाव नही देखा था जिसके कारण ना जाने कितने लोगो की जान तक जा चुकी है और शहर का महापौर गायब है निगम अधिकारी बेसुध है ।

संचालन अमित मैशरी ने किया

भाजपा ने किया नगर निगम के 2 जोनों का घेराव विभिन्न मांगो का आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

वहीं जोन क्रमांक 9 के घेराव की अगवानी पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, सुभाष तिवारी सहित अन्य नेताओं ने की | उन्होंने एकमत होकर कहा की निगम प्रशासन कोमा में है वेंटिलेटर के सहारे जिंदा है जन हितैषी कार्यों का टोटा है आगामी चुनावों में कांग्रेस इसके परिणाम के लिए तैयार रहे जनता ने अपना मन बना लिया है एवं कार्यकर्ता जोन घेरा

इन मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन |

1. डेंगू के रोकथाम हेतु सुचारू क्रियान्वयन फागिंग और एंटी लार्वा का निरंतर छिड़काव ।

2. शहर की सड़को और गलियों में सड़क खुदाई के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया जिसे शीघ्र सुधारा जाए ।

3. शहर की बस्तियों में निवासरत परिवारों को स्थायी पट्टो की मांग ।

4. पूरे शहर में पसरी गंदगी का पूर्ण निराकरण किया जाए ।

5. पूरे शहर में मच्छरों का प्रकोप है रोज कोई ना कोई मच्छरों से संबंधित कारणों से अस्पताल पहुंच रहा है , इससे निजात दिलाने शहर को मच्छर मुक्त बनाने उचित योजना।

6 . स्वच्छ जल की सुनियोजित व्यवस्था ।

7.आवारा मवेशी खास करके आवारा कुत्तों के जानलेवा झुंड का उचित निराकरण।

8. अमृत मिशन योजना की कछुआ चाल कार्य की गति को बढ़ाया जाए जिससे आमजन को हो रही समस्यायों से निजात मिल सके ।

जोन घेराव आंदोलन में विशेष रूप से राजेश मूणत, जयंती पटेल, अशोक पाण्डेय, राजीव कुमार अग्रवाल , प्रफुल्ल विश्वकर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल, चन्नी वर्मा, सीमा संतोष साहू, विनोद अग्रवाल, सत्यम दुबा, आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू, अमित मैशरी, खेम कुमार सेन, कृष्णा साहू, विक्रम ठाकुर, गज्जू साहू, आनंद निषाद, बी श्रीनिवास राव, ओमप्रकाश साहू, बजरंग खंडेलवाल, भूपेंद्र ठाकुर, नारद कौशल,टेशू नंदकिशोर साहू, गोदावरी साहू,रोहित साहू , अरुण झा, आत्माराम बंजारे, धीमान सेन, गजाधर सोनी, राजू मार्कण्डेय,योगेश शेंडे, विकास सेठिया, संतोष साहू,के.सत्याबाबू,श्रवण साहू, राजेश देवांगन, बल्ला साहू, प्रदीप मिश्रा, विनय जैन, संजय शुक्ला, शैलेश गिरी, शंभु सिंह, रामखिलावन साहू, धर्मिन विश्वकर्मा, जुगलकिशोर वर्मा, बालकिशन साहू, गजानंद सिन्हा, रूपेश साहू, लक्ष्मी यादव,उत्तरा राजपुत, रॉबिन साहू, कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कायकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html