google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के सुझाव का भाजपा समर्थन करती है - सम्राट चौधरी...

Nov 9, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राठ चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के सुझाव का भाजपा समर्थन करती है। चौधरी ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में रही तब उसने आरक्षण का समर्थन किया है। प्रदेश कार्यालय में चौधरी ने कहा कि पिछले साल जब एनडीए की सरकार थी तब प्रदेश में जातीय गणना कराने का निर्णय लिया गया और इसकी शुरुआत की गई थी |

जिसका आज फलाफल देखने को मिला। उन्होंने इस गणना रिपोर्ट को डिजिटल रूप में सार्वजनिक करने की मांग सरकार से की ताकि लोग भी इसे देख और जान सकें। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने आज विधानसभा में आरक्षण के दायरा को बढ़ाने की चर्चा की है। भजपा इस प्रस्ताव का समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि भाजपा जब भी सरकार में रही और तब आरक्षण देने की आवश्यकता हुई तो भाजपा समर्थन में खड़ी रही।


भाजपा का संदेश साफ है कि सरकार आरक्षण बढ़ाए जाने का प्रस्ताव लाएगी तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। इससे पहले सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय गणना सर्वे से पिछड़ा और अति पिछड़ा सहित एससी-एसटी आबादी का जो आंकड़ा आया है उसके मुताबिक आरक्षण बढ़ाने की जरूरत है। फिलहाल जो 50 प्रतिशत आरक्षण है उसे हम 65 प्रतिशत कर दें। तो इस 65 प्रतिशत के बाद आरक्षण 75 प्रतिशत हो जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html