google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिंसा पर राजनी‎तिक रोटी सेकने की मंशा से पहुंचते हैं ‎विपक्षी दल - खट्टर.....

Oct 22, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ब्रज मंडल शोभा यात्रा में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को पहली बार नूंह पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री जिले के संगेल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद तेजपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।


शहीद तेजपाल के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जिला सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने पीस कमेटी की बैठक में ब्रजमंडल शोभा यात्रा हिंसा को लेकर दोनों समुदाय मनमुटाव दूर करने का आग्रह ‎किया।मनोहर लाल ने कहा कि सभी समुदायों को यात्रा निकालने का अ‎धिकार है ले‎किन पिछली 31 जुलाई को जिले में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मुख्यमंत्री ने घटना के कुछ दिनों बाद विपक्षी दलों की नूंह पहुंचने की होड़ पर ‎ ‎निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह तवा गरम होने पर रोटी सेकने के लिए सब चल पढ़ते हैं, उसी तरह हिंसा को लेकर रोटी सेकने के लिए यहां आने लगे।


उस समय हमने निवेदन किया था कि वहां जाने के लिए यह समय उचित नहीं है लेकिन कुछ लोगों की जिद पर सर्किट हाउस तक आने के ‎लिए जिला प्रशासन को अनुम‎ति देना पड़ा। जो लोग इस तरह की होड़ लगाते हैं, उसके पीछे राजनीतिक मन्शा होती है। मैं अब उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि अब नूंह जिले में क्यों नहीं आते, अब यहां पर सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि आज यहां पहुंचकर संगठन के साथ अलग-अलग लोगों से बातचीत की है और पीस कमेटी की बैठक भी ली गई है। उन्होंने कहा कि हर समाज अपने धार्मिक कार्यक्रम करें। अपनी-अपनी यात्राएं निकले, किसी पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html