google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BJP ने सांसद रमेश बिधूड़ी को थमाया कारण बताओ नोटिस...

Sep 22, 2023
1 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

BJP ने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, पूछा आपके खिलाफ़ कार्रवाई क्यों न की जाए ?. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में प्रयोग की गई आपत्तिजनक भाषा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान 3 की चर्चा के दौरान बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों का प्रयोग किया था. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है |


बिधूड़ी के इस बयान की तमाम विपक्षी दलों ने आलोचना की है, कांग्रेस ने मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, सूत्रों के मुताबिक,रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की है, रमेश बिधूड़ी के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी भी दी है कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें, लालू प्रसाद यादव ने बिधूड़ी की भाषा की आलोचना करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है , जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है, PM के इशारे पर एक बीजेपी सांसद पार्लियामेंट के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहा है वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है, यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html