बिहार में बीजेपी की रणनीति........

खबर सामने आ रही है की बिहार बीजेपी की कमान संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने अब अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है | नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह मुख्यालय प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और साथ ही साथ 2 सह कार्यालय मंत्री के नाम की घोषणा की गई है | बिहार बीजेपी के 38 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है | कई युवा चेहरों को भी नई टीम में पार्टी ने जगह दी है | बीजेपी के पदाधिकारी की लिस्ट में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं | कई पुराने चहरों की छुट्टी हो गई है | वहीं नई टीम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पार्टी के सीनियर नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम की घोषणा की गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments