बीजेपी का परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ समापन, 90 सीटों पर शुरू हो रही कांग्रेस की भरोसा यात्रा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छ.ग. विधानसभा चुनाव में सत्ता के लिए यात्राओं का दौर जारी…
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब सत्ता के लिए यात्राओं का दौर जारी है. बीजेपी ने 30 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन किया तो अब कांग्रेस सोमवार से भरोसा यात्रा शुरू कर रही है।
दरअसल, महात्मा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी ने 90 सीट पर भरोसा यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस भरोसा यात्रा के जरिए कांग्रेस अपनी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।
90 सीटों को साधने की कवायद....
बता दें कि, कांग्रेस ने इस बार चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कांग्रेस लगातार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. पहले सीएम भूपेश बघेल ने 90 विधानसभा सीटों में भेंट मुलाकात किया. फिर सीएम बघेल ने पांचों संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात किया. अब कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य की 90 सीटों पर भरोसा यात्रा शुरू कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, “महात्मा गांधी की जयंती पर यह मार्च शुरू हो रहा है. कांग्रेस पार्टी लोगों तक पहुंचेगी और बीजेपी को बेनकाब करेगी. बीजेपी ने 15 साल के शासन में राज्य के लोगों को धोखा दिया है.इसे वह जनता तक पहुंचाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके कैबिनेट सहयोगी, कांग्रेस विधायक और सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मार्च में हिस्सा लेंगे.चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों पर निकाली जाने वाली यात्रा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 25-30 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जिसके दौरान ‘नुक्कड़ सभा’ और सार्वजनिक बैठकें आयोजित की जाएंगी.मार्च के दौरान अधिक से अधिक गांवों और पंचायतों को कवर करने का प्रयास किया जाएगा. इस यात्रा के जरिए हम बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे”:






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments