बीजेपी का परिवर्तन रथ रायपुर से हुआ रवाना, जामवाल और माथुर ने पूजा की,12 को यहाँ से निकलेगी रथ...

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रथ अपने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से दंतेवाड़ा और जशपुर के लिए रवाना हो गई है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय समेत पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रथ का विधिवत पूजन कर रवाना किया गया। 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा निकलेगी। जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे वहीं जशपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
दंतेवाड़ा से गीदम तक परिवर्तन यात्रा में बीजेपी सफर करेंगे। रथ के साथ LED स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी तैयार किए गए हैं। पहली यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। जानकारी के मुताबिक 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किलोमीटर की यात्रा बीजेपी करने वाली है। जिसमें केन्द्र सरकारी की उपलब्धियों और प्रदेश की भूपेश सरकार की नाकामियों को बीजेपी लोगों तक पहुंचाने वाली है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments