google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फ्लॉप हो रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, रमन के ट्वीट पर बोले दीपक बैज.....

Sep 28, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में फिर सत्ता हासिल करने भाजपा प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, जिसका समापन 30 सितंबर को होगा. समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, वहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ट्वीट के माध्यम से लिखा है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निमंत्रण पर कांग्रेस ने तंज कसा है |


पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि 30 सितंबर, शनिवार को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के साइंस कॉलेज प्रांगण पहुंचकर छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को संबोधित करेंगे, इसके साथ ही मोदी जी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का समापन भी करेंगे, आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं |

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप रही. न लोग देखने आ रहे न सुनने आ रहे, इसलिए रमन सिंह लोगों से प्रधानमंत्री को सुनने देखने आने की अपील कर रहे. इससे ये साबित होता है कि भीड़ नहीं आ रही, इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपील कर रहे हैं |


खरगे के दौरे पर BJP के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है. बीजेपी पूरी तरह से बौखला गई है. अजय चंद्राकर एक नमूना है. हमारे नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी आ रहे, जन समर्थन मिल रहा इससे बीजेपी घबरा गई है, तभी अजय चंद्राकर ऐसे बयान दे रहे हैं |


आज के कार्यक्रम में खरगे डेढ़ लाख से अधिक किसानों को संबोधित करेंगे, आज की सभा ऐतेहासिक होने जा रही है, खरगे जी किसान और श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, छत्तीसगढ़ की जनता को एक बड़ा मैसेज देंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html