आज होगी बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, जिसमें होंगे 4 प्रत्याशियों के नाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- भाजपा में बची 4 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची आज आ सकती है | दरअसल प्रत्याशियों की घोषणा बेमेतरा, अंबिकापुर, कसडोल, बेलतरा सीट पर होनी है | संगठन स्तर पर मंथन पूरी हो गई हैं | कांग्रेस सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है |
भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी ने इस बार कई नेताओं के टिकट काटे हैं । हालांकि राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
भाजपा के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने कुछ सांसदों और कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने एक बार फिर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों पर दांव लगाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments