राहुल गांधी को भाजपा ने 1984 के सिख दंगों की दिलाई याद.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली , कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा ने 1984 के सिख दंगों की याद दिलाई है। सोशल मीडिया पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ अपना अभियान शनिवार को भी जारी रखते हुए उनके सिख प्रेम को ढोंग करार दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी पर सिर्फ गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।
तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान और राहुल गांधी के स्वर्ण मंदिर के दौरे से जुड़ी फ़ोटो और वीडियो को शेयर करते हुए कहा, कि हज़ारों सिखों की हत्या के ज़िम्मेदार राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी का सिख प्रेम ढोंग हैं। और वह निजी स्वार्थ में सिख प्रेम का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी से जुड़े एक और वीडियो को शेयर करते हुए उन पर सिर्फ गोलमाल करने का आरोप लगाया। वहीं प्रियंका गांधी के भाषण के एक अंश को शेयर करते हुए प्रियंका और राहुल, दोनों पर कटाक्ष भी किया






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments