google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे थे गणेश आरती, पंडाल में अचानक लगी आग, मचा हडकंप....

Sep 27, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पुणे में मंगलवार शाम को गणेश पंडाल में अचानक आग लग गई. हादसा उस समय हुआ जब बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे. आग लगते ही उन्हें सही सलामत मौके से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद नड्डा को सकुशल कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।


यह पूरा मामला शहर के मध्य में लोकमान्य नगर इलाके का है. यहां गणेश चतुर्थी के लिए साने गुरुजी तरूण गणेश मंडल द्वारा महाकाल मंदिर की प्रतिकृति का एक अस्थाई पंडाल बनाया गया है. इसी पंडाल के शीर्ष कलश में आग लग गई. ऐहतियात के तौर पर नड्डा को आरती बीच में ही छोड़कर बाहर आना पड़ा।


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित पंडाल में आतिशबाजी के कारण लगी हो सकती है. आग पर काबू पा लिया गया. किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।आगे की जांच की जा रही है |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html