भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सभाओं को करेंगे संबोधित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 8 बजे रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।इसके बाद 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में जिला रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद अमलीडीह में सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।
दोपहर करीब 12 बजे वे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। डोंगरगढ़ के ठेलकाडीह में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे पंडरिया के लिए रवाना होंगे, जहां एक अन्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे।इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जनसभा को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments