google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपाइयों ने मनाया उत्सव....

Jan 23, 2024
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

आज से भारत में नए युग का उदय होगा देश में आयेगा राम राज:- जयंती पटेल

आज अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर आम जनमानस के लिए उद्घाटित कर दिया गया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में सारे नियमों का पालन करते हुए मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला की पूजा अर्चना की आपको बता दें की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए मुख्य यजमान को यम नियम का पालन करना होता है जिसमे 11 दिन तक पूर्णतः व्रत का पालन करना होता है बिस्तर का त्याग , प्रातः स्नान और अन्न का त्याग किया जाता है जिसका पालन प्रधानमंत्री मोदी ने यजमान के रूप में किया प्रभु श्री राम मंदिर उद्घाटन पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है देश दुनिया के राम भक्तो में उत्साह हर गली मोहल्ले में देखने को मिला हर घर दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला ।

भाजपा ने मंदिर उद्घाटन को मनाया दीपोत्सव की तरह

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने भी दिन भर अपने अपने क्षेत्रों के मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए एवं शाम ढलते ही जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मंदिर उद्घाटन के अवसर को यादगार बनाने विभिन्न आयोजन किए गए जिला कार्यालय के मुख्यद्वार पर जिला मीडिया प्रभारी वंदना राठौड द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई , कार्यालय प्रांगण में 1100 दिपको से श्री राम लिखा गया और ॐ की आकृति बनाई गई उसके पश्चात भव्य आतिशबाजी की गई पूरे कार्यालय को सुंदर विद्युत साज सज्जा और भगवा तोरण से सजाया गया ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की आज से भारत में नए युग का उदय हुआ है इसे राम योलुग कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी देश का हर हिंदू 500 से अधिक वर्षो से राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बाट जोह रहा था जिसका स्वप्न आखिरकार 22 जनवरी 2024 को पूर्ण हो गया जैसे ही मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ देश भर में धार्मिक सैलाब देखने को मिला कहीं भंडारा , कहीं भजन कीर्तन और कहीं भगवा रैलियां निकाली गई हमने भी प्रातः प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण जिला पदाधिकारियों संग देखा सभी का मन भाव विभोर हो गया आज हम सभी मंदिर निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कर सेवको के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिनके अथक परिश्रम के फलस्वरूप हमे इस सुअवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । आज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव और आतिशबाजी कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महामंत्री सत्यम दुआ अकबर अली, मनीषा चंद्राकर, गोपी साहू, राजीव मिश्रा, जितेंद्र गोलछा, संतोष साहू, ऋषभ कुमावत, अवनीश वर्मा, प्रीति प्रघन्या, विशाल शुक्ला, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html