बीजेपी वाले हकबका गए हैं, बोलना क्या होता है और बोलते क्या हैं - तेजस्वी यादव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुजफ्फरपुर में लोगों को संबोधित करने के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बिहार में यादवों और मुस्लिमों की जातियों की संख्या बढ़ाकर दिखाया गया हैं। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह के आरोप का जवाब दिया है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग हकबका गए हैं और बोलना क्या होता है और बोलते क्या हैं।
अगर आंकड़ा बढ़ाना ही होता तो नीतीश कुमार कुर्मी जाति का नहीं बढ़ा लेते। अमित शाह के बिहार आने का फायदा महागठबंधन को मिल रहा है। वहीं, अमित शाह द्वारा जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाने पर तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि पिछड़ा और अति पिछड़ों की संख्या को कम किया गया है और यादव को बढ़ा दिया गया है तो अमित शाह को यह जानकारी होनी चाहिए कि यादव भी पिछड़ा में ही आता है। 1931 के जनगणना में यादवों की संख्या 11 फीसदी थी और उस वक्त उड़ीसा और झारखंड बिहार में था।
राज्य बंटे हैं और कई साल बीते हैं तो संख्या उसी हिसाब से बढ़ी है। जहां तक मुसलमानों की बात हो तो ये तो हर साल होता रहा है। ये सब बेबुनियाद बातें हैं। बता दें कि मुजफ्फरपुर के पताही में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि बिहार में जाति सर्वेक्षण कराने का निर्णय तब लिया गया था जब नीतीश कुमार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा थे। पिछले साल जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और कांग्रेस, राजद तथा वाम दलों के महागठबंधन में शामिल हो गई थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments