google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान दौरे पर.....

Oct 16, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा ने मिशन मरुधरा को मुकम्मल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आ चुकी है वहीं दूसरी सूची पर मंथन किया जा रहा है. साथ ही पार्टी जमीनी स्तर पर भी संज्ञानात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि चुनाव में बेहतर ढंग से उतरा जा सके।


इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 और 18 अक्टूबर को राजस्थान के दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारी को चुनाव प्रचार और जीत का मंत्र देंगे. साथ ही 2 दिन में चार संभागों की बैठक लेकर पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर महामंथन करेंगे। राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आ चुकी है वहीं दूसरी सूची पर मंथन किया जा रहा है साथ ही पार्टी जमीनी स्तर पर भी संज्ञानात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि चुनाव में बेहतर ढंग से उतरा जा सके | इसी कारण बीजेपी की ओर से संभाग स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही है।


बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता संभाग स्तर की बैठकों में पदाधिकारी को चुनावी मैनेजमेंट के साथ जीत का मंत्र भी दे रहे हैं. जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भरतपुर संभाग की बैठक ले चुके हैं. इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभाग बैठक के लिए 2 दिन राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नड्डा 16 और 18 अक्टूबर को राजस्थान दौरे पर आएंगे इस दौरान 2 दिन में चार संभागों के पदाधिकारी से बैठकर महामंथन करेंगे. प्रत्येक संभाग के पदाधिकारी के साथ 3 घंटे तक चुनावी प्रबंधन प्रचार सहित अन्य प्रमुख मामलों पर जीत के लिए महामंत्र देंगे। नड्डा कल सुबह 10 बजे विशेष चार्टर प्लेन से उदयपुर पहुंचेंगे. इसके बाद होटल हावर्ड जॉनसन में उदयपुर संभाग की दो सत्रों में बैठक लेंगे. बैठक में उदयपुर शहर देहात चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़ के पदाधिकारी शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे डूंगरपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।


उदयपुर में संभाग बैठक लेने के बाद दोपहर करीब 4 बजे जेपी नड्डा जोधपुर पहुंचेंगे. जोधपुर के होटल कस्तुरी ऑरचिड मैं जोधपुर संभाग के पदाधिकारी की बैठक लेंगे. जोधपुर में भी दो सत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी. पहले सत्र में , जालौर, पाली, सिरोही जिले के पदाधिकारी की बैठक लेंगे. इस दौरान प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा. इसके बाद जिला जोधपुर शहर उत्तर , दक्षिण, बाडमेर, बालोतरा, जैसलमेर जिले के पदाधिकारी के साथ रणनीति पर मंथन करेंगे. रात करीब 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग दौरे पर आएंगे. जेपी नड्डा सुबह विशेष चार्टर प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे.जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे कोटा में होटल लोटस अनन्ता में कोटा संभाग पदाधिकारी की बैठक लेंगे. बैठक में कोटा शहर देहात व बूंदी जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दूसरे सत्र में बारा व झालावाड़ जिला पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे. इसके बाद कोटा एयरपोर्ट से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html