बीजेपी सांसद ने पुलिस अफसर का वीडियो किया शेयर,और लिखा तब IAS उनका थूकदान उठाया करते थे........

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी गोपालगंज के दौरे पर हैं | वे यहां अपने गांव फुलवरिया पहुंचे हैं. लालू और राबड़ी ने गोपालगंज में थावे मंदिर के भी दर्शन किए. इस दौरान हथुआ डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखे | इस फोटो पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार को भी घेरा है \ बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर काई कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे''
लालू यादव और राबड़ी देवी करीब छह साल बाद अपने पैतृक घर गोपालगंज पंहुचे हैं | लालू अपने इस दौरे पर अपनी ससुराल सेलार कला भी जाएंगे | राजद सुप्रीमो के लंबे अरसे बाद ससुराल जाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काफी लंबे अरसे बाद अपने मायके जा रही हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments